ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप ने भटकाया, 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी तेज रफ्तार कार

Google Map misled people in Greater Noida, a speeding car fell into a 30 feet deep drain

  • ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार गहरे नाले में जा गिरी
  • कार सवार युवकों ने बताया कि गूगल मैप ने धोखा दिया
  • घायलों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो में गूगल मैप के चलते शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 30 फीट गहरे हवालिया नाले में कार उछलकर गिर गई। किसी तरह लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। कार सवार युवकों का कहना है कि वह मैप का पालन करते हुए पाई-3 और पाई-2 की केंद्रीय विहार सोसायटी के सामने से कासना रोड चौक की ओर जा रहे थे। अचानक हवालिया नाले में कार गिर गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 3 लोग थे। तेज रफ्तार की वजह से उन्हें यह एहसास नहीं हुआ कि आगे सड़क खत्म हो रही है। कार सीधे 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी।
हादसे के समय नाले के पास से गुजर रहे 2 डिलिवरी बॉय ने बहादुरी दिखाते हुए फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने पहले कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर से लॉक हो चुका था। इसके बाद उन्होंने लकड़ी और अन्य औजारों की मदद से कार का शीशा तोड़कर तीनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार की रफ्तार अधिक थी और ड्राइवर को सड़क समाप्त होने का अंदाजा नहीं था। कार सीधे हवा में उछलकर नाले के दूसरे छोर तक जा पहुंची। गनीमत रही कि नाले में पानी कम था। वरना हादसे के गंभीर परिणाम हो सकते थे। सेक्टर पी-3 आरडब्ल्यूए सचिव अमित भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सड़क समाप्त होने वाली जगह पर मजबूत बैरिकेडिंग, बड़े अक्षरों में चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग पहले भी कर चुके है। इस पर अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button