जनपद स्तरीय श्रुतलेख प्रतियोगिता में दीपिका केसरवानी ने ब्लाक का नाम किया रोशन
Deepika Kesarwani brought laurels to the block in the district level dictation competition

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिला शिक्षा प्रशिक्षण धाता फतेहपुर में गुरुवार को जनपद स्तरीय श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें से प्रत्येक ब्लॉक से तीन बच्चे चुनकर जनपद पहुंचे थे जिसमें 13 ब्लॉकों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में सभी ब्लॉक के बच्चों को पीछे छोड़ते हुए दीपिका केसरवानी कंपोजिट विद्यालय शिवदासपुर ने प्रतियोगिता में जिले में तृतीय स्थान प्राप्त करके ब्लॉक का नाम रोशन करते हुए अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस उपलब्ध के लिए शिक्षकों में और परिवार वालों में खुशी की लहर दौड़ उठी श्रुतलेख प्रतियोगिता में दीपिका केसरवानी मार्क दर्शक रहे शिक्षक आंचल बाजपेई और विद्यालय परिवार ने दीपिका केसरवानी को बधाई दी तथा डायट प्राचार्य संजय कुशवाहा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।




