महाकुंभ में फंसे लोगों के खाने में पुलिसकर्मी ने डाल दी धूल!

Policeman threw dust in the food of people trapped in Maha Kumbh!

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव योगी सरकार पर तंज कसने पर कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिसकर्मी का खाने में मिट्टी डालने का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो पर उन्होंने तंज करते हुए लिखा कि जो लोग महाकुंभ में फंसे लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, उनके सद्प्रयासों के ऊपर राजनीतिक विद्वेषवश मिट्टी डाल दी जा रही है। हालांकि सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो की पुष्टि एनबीटी ऑनलाइन नहीं करता है।जानकारी के मुताबिक, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के एक्स, फेसबुक और अन्य सोशल प्लेटफार्मों पर गुरुवार शाम 9 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है। वायरल वीडियो में ईंट के बने जल रहे चूल्हे पर रखे बड़े–बड़े बर्तनों में खाना पकाया जा रहा है। खाना पका रहे लोगों के बीच एक खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी ने एक बड़े (पोनिया) छनने से खाने में मिट्टी डालते दिख रहा है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग महाकुंभ में फंसे लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे है, उनके सद्प्रयासों के ऊपर राजनीतिक विद्वेषवश मिट्टी डाल दी जा रही है।जनता संज्ञान ले।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शेयर किए गए वीडियो पर तमाम यूजर्स दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सत्य प्रकाश एडवोकेट नाम के यूजर्स ने लिखा कि प्रयागराज सोरांव थाना अंतर्गत चतुरीपुर क्षेत्र में पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बन रहे भोजन पर राख डाल कर खराब कर दिया गया, जिस खाने के लिए नौकरी कर रहे हो उसी में राख मिलाना निंदनीय है। अगर वहां दिक्कत हो रही थी तो पुलिस प्रशासन हम लोग से कहते. हम लोग भंडारा कहीं कर देते। यह घटना सोराव विधानसभा के चतुरीपुर की है। इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी है।
वहीं संतोष गुप्ता, जय शंकर मिश्रा, धर्मवीर गुप्ता, अर्जुन यादव सहित अन्य यूजर्स इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कुछ यूजर्स ने अखिलेश यादव के पोस्ट पर इसे फेक वीडियो बता पैनिक न फैलाने और वीडियो डिलीट करने की सलाह दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button