महिला से छेड़खानी की सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपियों ने जमकर पीटा, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती
The police who arrived after receiving information about molestation of a woman were beaten up by the accused and had to be admitted to the hospital

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश।अलीगढ में छेड़खानी के विरोध में मारपीट और झगड़े की शिकायत पर पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे। लेकिन वहां आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों से हुई मारपीट से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एक महिला से झगड़े और मारपीट की शिकायत करने पर पुलिस पहुंची थी।
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से अपने साथ छेड़खानी और मारपीट की शिकायत की थी। महिला की सूचना पर पीआरबी पुलिसकर्मी पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने जब आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के ऊपर हमला बोल दिया और मारपीट कर दी।इस हमले में दो पुलिसकर्मी अजबीर और विशाल घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस कर्मियों से मारपीट की सूचना मिलने पर भारी पुलिसबल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 27 जनवरी की शाम को पीआरवी को थाना हरदुआगंज स्थित गांव मीरपुर में एक महिला से छेड़खानी की शिकायत मिली थी। इसकी सूचना पर पुलिस गांव में गई हुई थी। वही गांव के कुछ लोगों ने पीआरबी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना की थी। इस मामले में दोषी 3 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



