विश्व हिन्दू परिषद ने फतेहपुर में समरसता अभियान का किया आयोजन
Vishwa Hindu Parishad organized Harmony Campaign in Fatehpur

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरु नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रीन गार्डेन में संत कबीर समरसता यात्रा फतेहपुर विभाग द्वारा विश्व हिन्दू परिषद सामाजिक समरसता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को हिन्दू-हिन्दू एक रहेंगे। हम सब हिंदू भाइयों को किसी को जात से संबंधित नहीं करेंगे हम सब हिंदू भाई हैं आपस में हम भेदभाव नहीं करेंगे जात पात की विदाई करेंगे। संतों ने इस कार्यक्रम में आए हुए लोगों को शपथ भी दिलवाई।
वक्ताओं ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद का कार्य हिन्दू समाज की एकता के द्वारा सनातन राष्ट्र बहन बेटी मन्दिर सन्त रक्षा हेतु हिन्दू समाज में यह अस्पृश्यता रुपी कलंक को दूर कर समरस समर्थ समाज का निर्माण करना है। इसलिए इस समय हर जगह समरसता यात्रा का आयोजन कर जन जागरण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खखरेरु चेयरमैन ज्ञान चन्द्र केसरवानी ने किया एवं आए हुए संतो को वस्त्र भेंट कर वंदन एवं अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम में विचार साहेब सन्तदास रामसेवक मण्डलेश्वर केंद्र पदाधिकारी बृजान्दअवधीत हनुदास डा सिवरुप पीयूष शर्मा रितेश सोनी संदीप मोदनवाल सभासद कोमल गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




