बुलंदशहर में वकील ने साथी पर लहराई पिस्‍टल

बार एसोसिएशन के बोर्ड पर नाम लिखने को लेकर बवाल

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में डिस्ट्रिक बार एसोशिएशन के बोर्ड नाम लिखने को लेकर विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इस मुद्दे पर वकीलों के दो गुटों में जमकर नोक झोंक हुई। दोनों पक्षों के वकील ने एक दूसरे पर पिस्टल तान दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बुलंदशहर डिस्ट्रिक बार एसोशिएशन के वकीलों के दो गुटों में चुनाव हुआ था। चुनाव के बाद बुलंदशहर बार एसोसिएशन के दो अध्यक्ष चुने गए। अब बार एसोसिएशन के बोर्ड पर अध्यक्ष का नाम लिखवाने को लेकर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। विवाद के चलते वकीलों के दो गुट आमने सामने आ गए। उनके बीच जमकर नोक झोंक हुई और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पिस्टल तान दी, साथ ही जमकर गाली गलौज भी हुई।
किसी वकील ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर जिले के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, साथ ही दोनों पक्षों को शांत कराया। इस मामले में दोनों पक्ष की तरफ से कोतवाली नगर में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 50-50 वकीलों को 5-5 लाख से मुचलका पाबंद भी किया है।
वीडियो में पिस्टल दिखाने वाले अधिवक्ता रविंद्र शर्मा है जो अभी हाल ही में ही अध्यक्ष पद का चुनाव जीते हैं। वह वीडियो में पिस्टल लिए हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कह रहे है कि अगर किसी ने भी बोर्ड नाम लिखवाया तो उसको देख लूंगा। हालांकि, रविंद्र शर्मा ने बताया कि दूसरे पक्ष ने उनके ऊपर हथियार तान दिया। उन्होंने पिस्टल तानने से इनकार किया है।
दूसरे पक्ष के अधिवक्ता सुमन सिंह राघव ने बताया कि बार की सोमवार को बैठक बुलाई गई थी। नोएडा प्रचार में था जैसे सूचना मिली तो मौके पर पहुंचा। मीटिंग खत्म होने के बाद दूसरे पक्ष के अधिवक्ता रविंद्र शर्मा अपने साथियों के साथ आए और मुझे धमकाने लगे। उन्होंने मेरे ऊपर पिस्टल तान दी।
एसपी श्लोक ने बताया कि दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जिन अधिवक्ताओं ने हथ‍ियार लहराया था वह जब्त कर लिए गए हैं। दोनों पक्षों के 50-50 वकीलों को 5-5 लाख से मुचलका पाबंद किया गया है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button