संभल हिंसा की जांच में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से बने कारतूस के खोखे बरामद

Big revelation in the investigation of Sambhal violence, cartridge shells made in Pakistan recovered

  • उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
  • पाकिस्तान और अमेरिका के कारतूस बरामद किए हैं।
  • संभल हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच बढ़ा दी है
  • हिंसा का कोई कनेक्शन पाकिस्तान या अमेरिका से हो सकता है

संभल/उत्तर प्रदेश। संभल में हुई हिंसा के बाद अलर्ट हो गया। यहां जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर के दूसरी बार सर्वे के दौरान जमकर बवाल हुआ। उपद्रवियों ने गोलीबारी और पथराव किया। हिंसा में सीओ अनुज चौधरी सहित करीब 29 पुलिस वाले घायल हुए थे। पुलिस सतर्कता के बीच बीते मंगलवार तीन दिसंबर को यहां पुलिस ने सर्ज अभियान चलाकर पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका के कारतूस बरामद किए थे।बुधवार को पुलिस ने सर्ज ऑपरेशन शुरू कर दिया। आज सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे से पुलिस ने सर्ज अभियान शुरू किया। फाॅरेंसिक टीम के अलावा खुफिया एजेंसी और नगर पालिका की टीम सर्च अभियान में जुटी हुईं है।
संभल में जामा मस्जिद के पीछे जिस जगह पर बीते 24 नंवबर को हिंसा हुई थी। उसी इलाके में पुलिस नाले और नालियों की सफाई करा रही है। चूंकि बीते मंगलवार को नालियों की सफाई के दौरान ही पुलिस सर्ज ऑपरेशन चलाकर यहां से पाकिस्तानी और संयुक्त राज्य अमेरिका के कारतूस बरामद किए थे। अब ऐसे में जिस तरह से पुलिस को पाकिस्तान के कारतूस मिलें हैं। तबसे पुलिस प्रशासन की जांच पड़ताल और तेज हो गई है।
संभल में समय-समय पर एनआईए की छापामारी होती रही है। अब जिस तरह से पुलिस ने पाकिस्तानी और संयुक्त राज्य अमेरिका कारतूस बरामद किए तब से इस आशंका से भी इंकार नही किया जा सकता कि संभल हिंसा का क्या कोई कनेक्शन पाकिस्तान या संयुक्त राज्य अमेरिका से जुड़ा है। अब संभल में एनआईए की एंट्री हो जाएगी। बेशक हिंसा के बाद संभल में धीरे-धीरे महौल शांति की ओर बढ़ रहा है मगर इस बीच पाकिस्तानी और संयुक्त राज्य अमेरिका कारतूस मिले है इसके बाद संभल पुलिस प्रशासन फूल एक्शन में नजर आ रहा है ताकि कोई देश विरोधी गतिविधियां इसका फायदा ना उठा सके।
संभल हिंसा के बाद सियासत तेज जरूर है, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्ज ऑपरेशन के दौरान मिले कारतूसों पर बात कब होगी। बेशक विपक्ष या सत्ता पक्ष के नेता एक दूसरे पर कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर है। लेकिन पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका के कारतूस मिलने के बाद इस पर अभी तक कोई कुछ बोलता नही नजर आ रहा है। यदि यह कारतूस पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका से यहां आए हैं तो सवाल यह उठता कि इन्हें कौन लाया और क्या हिंसा में पाकिस्तानी साजिश रही यह देश की हिफाजत के लिए गंभीर मुद्दा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button