दिल्ली के करोल बाग में लूटपाट का विरोध करने पर युवक की हत्या,36 घंटे में पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने दो आरोपियों विशाल और श्रेयांश राणा को किया गिरफ्तार,वारदात में इस्तेमाल चाकू और स्कूटी भी बरामद

दिल्ली ब्यूरो। करोल बाग इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है, उसे हिरासत में ले लिया गया है। हत्या की यह वारदात 23- 24 अक्टूबर की रात करोल बाग इलाके में हुई थी। मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है।
यह घटना गुरुवार की रात की है जब मुकेश झा नामक एक व्यापारी अपनी एक महिला मित्र के साथ बीड़नपुरा इलाके में खाना खाने के बाद घर लौट रहे थे। तभी रात करीब 2:20 बजे स्कूटी सवार तीनों आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों के पास चाकू भी था। उन्होंने पहले महिला मित्र का आईफोन छीनने की कोशिश की, लेकिन मुकेश ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनके पैर में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में मुकेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज़्यादा खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि आरोपी पकड़े गए हैं और उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल और श्रेयांश राणा के रूप में हुई है। यह दोनों कमला नगर और सब्जी मंडी इलाके के रहने वाले हैं। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की सहायता ली। वारदात में इस्तेमाल चाकू और स्कूटी भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीसरा आरोपी जो नबालिक निकला, उसके खिलाफ जुवनाइल एक्ट के तहत कारवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button