आगरा में रील बनाने के चक्कर में युवक की चली गई जान, गर्दन धड़ से हो गई अलग

In Agra, a young man lost his life while making a reel, his neck got separated from his torso

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा में एक युवक की रील बनाने के चक्कर में जान चली गई। वह अपने साथियों के साथ वीडियो शूट कर रहा था। जैसे ही उसने छत पर लगी जाली का गेट उठाया। अचानक पैर फिसल गया और वह चौथी मंजिल से सीधे नीचे तीसरी मंजिल पर आकर गिर पड़ा। इस हादसे में युवक की जान चली गई, उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और उसकी मौत हो गई।
थाना कोतवाली पुलिस ने बताया कि ताजगंज का रहने वाला 20 साल का आसिफ सर्राफा बाजार में काम करता था। शनिवार सुबह वह अपने काम पर आया था। सर्राफा बाजार की एक बिल्डिंग पर वह अपने दोस्तों के साथ चौथी मंजिल पर था। सुबह करीब 9:45 बजे वह अपने दोस्तों के साथ वीडियो शूट कर रहा था। जैसे ही उसने छत पर लगी जाली का गेट उठाया, उसका पैर फिसल गया और धड़ाम से नीचे आ गिरा।
गर्दन हो गई अलग
आसिफ कोतवाली के सर्राफा बाजार स्थित जौहरी प्लाजा में काम करता था। शनिवार सुबह वह अपने काम पर आया। वह स्लो मोशन में वीडियो रील बनाना चाहता था, उसके 2 दोस्त वीडियो शूट कर रहे थे। आसिफ सामने से स्लो मोशन में आ रहा था। जैसे ही वह जाली का गेट खोलता है, सीधे नीचे गिर पड़ता है। इस हादसे में उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। इस सनसनीखेज हादसे ने पूरे सर्राफा मार्केट को दहला दिया है।
पुलिस के अनुसार आसिफ चांदी की कारीगरी का काम करता था। आसिफ की मौत का वीडियो सराफा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। चंद मिनट में ये वीडियो पूरे सर्राफा बाजार में वायरल हो गया। आसिफ की मौत और नीचे पड़े खून को देखकर कारोबारी में दहशत फैल गई। दिल दहला देने वाले इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो देखकर हरकोई दहशत में आ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button