यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में कब होंगे उपचुनाव, देखें पूरा शेड्यूल

आदर्श आचार संहिता भी हो गई लागू

नई दिल्ली/एजेंसी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव शेड्यूल क साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में उप-चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार में 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। चुनावों के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावों की तारीख का एलान किया है।
केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ-साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और महाराष्ट्र की नांदेड़ और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। केरल में 1 संसदीय क्षेत्र (वायनाड) के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड में 1 विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। महाराष्ट्र में 1 संसदीय क्षेत्र (नांदेड़) के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। पंजाब में 13 नवंबर को 4 विधान सभा क्षेत्र में उप-चुनाव होंगे।
बता दें कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा और 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें कीं और राजनीतिक प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।
महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का आकलन करने के लिए सितंबर में ईसीआई के शीर्ष अधिकारियों की एक टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए मुंबई में थी। चुनाव आयोग की टीम ने सितंबर में झारखंड का दौरा कर वहां की स्थिति का आकलन किया था। सीईसी राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ राजनीतिक दलों और अधिकारियों से चर्चा की। भाजपा, कांग्रेस और माकपा समेत छह राष्ट्रीय दलों और तीन क्षेत्रीय दलों – झामुमो, राजद और आजसू के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और चुनाव आयोग को अपना प्रतिनिधित्व सौंपा। चुनाव आयोग द्वारा कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button