महराजगंज में निधि बनी एक दिन की डीएम, पहले परिचय लिया- फिर फरियादियों की सुनीं फरियादें

Nidhi became DM for a day in Maharajganj, first took introduction and then heard the complaints of the complainants

महराजगंज/उत्तर प्रदेश। मिशन शक्ति के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिलाधिकारी अनुनय झा ने कक्षा 10 में जिले की टॉपर निधि यादव को एक दिन के लिए डीएम नामित किया। निधि ने जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए सांकेतिक पदभार ग्रहण किया।
निधि ने जिलाधिकारी कार्यालय में जनता सुनवाई भी की। एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण भी किया। निधि ने ग्रामीण विकास, पुलिस, राजस्व सहित कुल 08 प्रकरणों को सुना। इसके अलावा जिलाधिकारी न्यायालय में राजस्व की फाइलों का भी अवलोकन किया। निधि ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दया। कहा, इससे भविष्य में अच्छा करने की प्रेरणा मिली है। मेरी कोशिश होगी कि भविष्य में मैं पूर्णकालिक डीएम बनूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button