इंदौर में हनुमान मंदिर के बाहर मुस्लिम युवक ने की पेशाब, भड़का हिंदू संगठनों का आक्रोश
A Muslim youth urinated outside Hanuman temple in Indore, sparking outrage among Hindu organizations

इंदौर/मध्य प्रदेश। इंदौर में एक मंदिर के पास एक लड़के के पेशाब करने का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पेशाब करने वाले युवक के गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे।
व्यवसायी भरत के मुताबिक मंदिर के अपोजिट साइड में नगर निगम का बहुत बड़ा सुलभ शौचालय बना है, लेकिन हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने के लिए समुदाय विशेष के युवक ने मंदिर के पास जाकर पेशाब किया। यदि कोई हिंदू ऐसा कृत्य करता तो देशभर के सारे मुस्लिम रोड पर आ जाते। हिंदू समुदाय चाहता है कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
घटना की जानकारी मिलते ही एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने की कोशिश की। थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि तूफान सिंह नाम के व्यक्ति ने एफआईआर कराई है। वीर सावरकर मार्केट के पीछे मोइनुद्दीन के बेटे ने धार्मिक स्थल के सामने पेशाब की। इस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पेशाब करने के सबूत मिले हैं।
जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह सोमवार की रात 10:31 बजे का है। वीडियो में दो युवक दिख रहे हैं। लोवर टी-शर्ट पहने एक युवक आगे बढ़कर मंदिर के समीप गया और पेशाब करने लगा, जबकी दूसरा युवक थोड़ा पहले ही रूक गया। इतने में दो व्यक्ति आए और पेशाब कर रहे युवक को मना कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों ने दुकान बंद कर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।




