मोहम्मद आलिम नोएडा में नकली घी बनाने की चला रहा था डेरी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा

Mohammad Alim was running a dairy to make fake ghee in Noida, Food Safety Department caught him

ग्रेटर नोएडा। नवरात्र के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की। टीम ने नोएडा में चल रही नकली देसी घी बनाने की डेरी पर छापेमारी की। यहां से 60 किलो मिलावटी घी और 10 किलो पनीर नष्ट किया गया।सहायक खाद्य आयुक्त दो सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह और अमर बहादुर सरोज की टीम ने सेक्टर-49 के बरौला मार्केट में एक-दो दिन पहले ही शुरू हुई नेशनल डेरी पर छापेमारी की। डेरी संचालक बुलंदशहर निवासी मोहम्मद आलिम नवरात्र के चलते 700 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 1 किलो घी पर और 1 किलो घी और 250 ग्राम पनीर फ्री देने का ऑफर दे रहा था।
उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर छापेमारी करते हुए लगभग 60 किलो मिलावटी घी और 10 किलो पनीर बरामद किया गया। पनीर और घी का नमूना लेने के बाद बाकी घी जब्त कर लिया गया। पनीर को नष्ट कर दिया गया। इसी टीम ने सेक्टर 122 स्थित सचिन जैन के प्रतिष्ठान से कुट्टू का आटा और गाय के घी का नमूना लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर पटेल और मुकेश कुमार की टीम ने सेक्टर 62 में नोएडा आदर्श सब्जी मंडी स्थित करन जनरल स्टोर से कुट्टू के आटे का नमूना लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह एवं विशाल गुप्ता की टीम ने स्वर्ण नगरी स्थित एक स्टोर से मूंगफली दाना और साबूदाने का नमूना लिया। इस तरह कुल 7 नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button