स्वाट टीम नगर जोन व थाना नन्दग्राम पुलिस ने अपहरण कर हत्या करने वाले तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फावड़े से किए थे इंटीरियर डिजाइनर के शव के टुकड़े, बुलंदशहर और हापुड़ में फेंके

गाजियाबाद। गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन से 16 अगस्त को लापता इंटीरियर डिजाइनर तरुण हत्याकांड का नंदग्राम पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने एक युवती और दो अन्य आरोपितों को हत्याकांड में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि तरूण जिस महिला से बात करता था, उसने अपने बॉयफ्रेंड से यह बात बता दी। आरोपित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तरूण की 16 अगस्त को हत्या कर शव बुलंदशहर के बीबीनगर तथा उसके आसपास नहर में काटकर फेंक दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने फावड़ा और दरांती से तरूण के शरीर को पांच हिस्सों में काटा और नहर में अलग-अलग स्थानों पर बोरे में भरकर बहा दिया।
पुलिस को अभी तक की तलाश में मृतक का दाहिना पैर ही बरामद हो पाया है। बुलंदशहर में उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अंजलि, उसके बॉयफ्रेंड पवन और पवन के मित्र वंश को गिरफ्तार किया है। पूरे हत्याकांड में नौ आरोपित शामिल थे। छह आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।
अभी तक की जांच में तरुण का किसी से 7 लाख रुपये को लेकर विवाद था। वह उससे मिलने के लिए ही घर से निकले थे। जहां से आरोपी उन्हें अपने साथ लेकर गए और हत्या की। लेनदेन के संबंध में पुलिस पूरी डिटेल निकाल रही है। इसमें शामिल लोगों की पुलिस कॉल डिटेल भी निकाल रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के कैमरों को भी चेक किया जा रहा है।




