आजम खान को जेल भिजवाने वाले मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार की यूपी से विदाई

Moradabad Commissioner Anjaneya Kumar, who sent Azam Khan to jail, leaves UP

लखनऊ/एजेंसी। 2005 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त हो गई है। हालांकि, पहले भी उनका कार्यकाल यूपी सरकार ने तीन बार बढ़ाया था, लेकिन अब प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म होने के बाद कार्यकाल नहीं बढ़ सका, इसलिए आंजनेय कुमार ने डीएम मुरादाबाद को अपना कार्यभार सौंप दिया है।दरअसल, समाजवादी सरकार में प्रतिनियुक्ति पर 16 फरवरी 2015 को आंजनेय कुमार सिंह प्रदेश में आए थे। उनको रामपुर जिले का डीएम बनाया गया था। फरवरी 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन डीएम ने पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की थी। आजम खान ने डीएम आंजनेय कुमार सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। आंजनेय कुमार सिंह डीएम रहते ही आजम पर कई केस कराए थे, जिसमें आजम खान को जेल जाना पड़ा। इनमें से कई मामलों में आजम खान को अदालत से सजा भी हो चुकी है।
आजम फिलहाल जेल में हैं। आजम के खिलाफ केस तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह भी सुर्खियों में आ गए थे। तीन साल पहले शासन ने डीएम रामपुर को प्रोन्नति देकर मुरादाबाद मंडल में ही मंडलायुक्त नियुक्त कर दिया। उसके बाद यूपी सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने उनकी तीन बार प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाई। 14 अगस्त की रात प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल समाप्त होने पर मंडलायुक्त ने 15 अगस्त को अपना चार्ज डीएम अनुज सिंह को सौंप दिया। आंजनेय कुमार सिंह तीन साल मंडलायुक्त मुरादाबाद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button