सातवीं बार फरलो पाकर बागपत आश्रम पहुंचे डेरा प्रमुख राम रहीम, शिष्‍या हनीप्रीत भी साथ

Dera chief Ram Rahim reached Baghpat Ashram after getting furlough for the seventh time, disciple Honeypreet also with him?

बागपत/उत्तर प्रदेश। हरियाणा की रोहतक जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सातवीं बार फरलो पर जेल से रिहा हुए हैं। मंगलवार सुबह वह अपनी शिष्‍या हनीप्रीत और परिवार के सदस्‍यों के साथ बागपत स्थित बरनावा आश्रम पहुंचे। इस मौके पर आश्रम के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद की सजा मिली है। हरियाणा पुलिस सुबह करीब सात बजे उसे सुरक्षा में लेकर सुनारिया जेल से निकली।चार वाहनों के काफिले के साथ पुलिस राम रहीम को लेकर बागपत आश्रम पहुंची। काफिले के अंदर जाते ही मुख्‍य द्वार बंद कर दिया गया। अनुयायियों को अभी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। वह इस दौरान इसी आश्रम में रहेंगे। विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्‍त 2017 में राम रहीम को दोषी करार दिया था।
इससे पहले छह बार राम रहीम फरलो पर सुनारिया जेल से बाहर आ चुके हैं। हर बार वह बागपत स्थित आश्रम में आ जाते हैं। इस साल फरवरी में हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा था कि वह उनकी बिना अनुमति के डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख को आगे पैरोल न दे। हाई कोर्ट शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसने राम रहीम को अस्‍थाई रिहाई दिए जाने को चुनौती दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button