बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करे सरकार, हालात पर महंत शिवसागर भारती ने जताया दुख
The government should protect the Hindus of Bangladesh, Mahant Shivsagar Bharti expressed grief over the situation

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार पर आजमगढ़ स्थिति प्राचीन रजादेपुर मठ के मठाधीश एवं भारती सर्वजन हिताय सेवा फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष महंत शिवसागर भारती ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के उपाय किए जाएं। इसके लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।
महंत शिवसागर भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश के हिंदुओं की चिंता करनी चाहिए। अभी तक सरकार ने इस दिशा में जो भी कदम उठाए हैं, वह संतोषजनक हैं। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद कुछ धर्म विरोधी ताकतें हिंदुओं को नुकसान पहुंंचा रही हैं। सरकार से अपील है कि हिंदुओं की चिंता करें। उन्होंने आह्वान किया है कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए देश की सभी ताकतें एवं संगठन एकजुट हों। महंत शिवसागर भारती ने कहा कि जो बांग्लादेश में घटित हुआ वह दुखद है। बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं। बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उससे वह अत्यंत दुखी हैं।




