बिजनौर में रेलवे ट्रैक पर सो गया युवक, ऊपर से गुजर गई ट्रेन

A young man fell asleep on the railway track in Bijnor, a train passed over him

बिजनौर/उत्तर प्रदेश। बिजनौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे की हालत में एक युवक रेलवे ट्रैक पर ही सो गया। उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। इसकी सूचना ट्रेन चालक ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, तो युवक जिंदा मिला।बुधवार देर रात बिजनौर शहर कोतवाली में रेलवे स्टेशन से सूचना मिली कि एक युवक ट्रेन से कट गया। सूचना मिलते ही पुलिस आदमपुर फाटक के पास पहुंची, तो युवक रेलवे ट्रैक पर जिंदा मिला। युवक पूरी तरह से सुरक्षित है। उसको एक खरोच तक नहीं आई। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमर बहादुर निवासी नेपाल बताया है। पुलिस ने युवक को अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि अमर बहादुर नशे की हालत में रात में रेलवे ट्रैक पर सो गया था। उसके ऊपर से मसूरी एक्सप्रेस गुजर गई। ट्रेन चालक को लगा कि युवक की मौत हो गई और उसने इसकी सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची, तो युवक जिंदा मिला।
रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि लगता है यमराज छुट्टी पर हैं, तो कोई कह रहा है कि किस्मत हो तो ऐसी कि मौत भी आकर टक से निकल जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मतलब यहां दारू सही निकली, इतना नशा चढ़ रहा कि पूरी ट्रेन निकल गई पता ही नहीं चला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button