कानपुर में मुहर्रम के जुलूस में लगे सिर तन से जुदा होने के नारे, आयोजक समेत 50 अज्ञात पर केस दर्ज

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर से मुहर्रम के जुलूस में शामिल शरारती तत्वों ने विवादित नारे लगाए थे। विवादित नारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिर तन से जुदा होने नारे लगाते हुए लोगों देखा जा सकता है। कानपुर पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है। एडीशनल सीपी हरीश चंदर ने मामले की जांच डीसीपी साउथ को सौंप दी है। वायरल वीडियो रावतपुर का बनाया जा रहा है।
रावतपुर में अलम का जुलूस निकाला गया था। मुहर्रम के जुलूस में शामिल कुछ लोगों के नारे लगाते हुए वीडियो वायरल हुए थे। शरारती तत्व जुलूस में सिर तन से जुदा होने के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे रहे हैं। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कल्यानपुर सर्किल के एसीपी अभिषेक पांडेय के मुताबिक वीडियो की जांच पड़ताल के बाद जुलूस के आयोजक समेत 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही इस प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी गई है।
डीसीपी वेस्ट विजय ढुल के मुताबिक मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक वीडियो क्लिप मिली थी। जिसमें दर्शाया गया था कि 16 जुलाई की रात मुहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे। वीडियो का परिक्षण करने के बाद थाना रावतपुर में आयोजक समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।




