रायबरेली में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया धक्का, लाठी लेकर मारने दौड़ा दारोगा

रायबरेली/उत्तर प्रदेश। रायबरेली में बुधवार को मौर्य समाज के धरना-प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी का आक्रोश और गलत तरीके से व्यवहार करने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना एक बार फिर से सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बरती जाने वाली संयम और जनता के प्रति संवेदनशीलता पर चिंता का विषय बन गई है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दारोगा अचानक से भड़क गया। उसने न केवल मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार को धक्का दिया, बल्कि हाथ में एक भारी लाठी उठाकर मारने को दौड़ा, तभी किसी ने बताया कि ये सिटी मजिस्ट्रेट हैं। तब जाकर दारोगा उनकी तरफ देखते ही मुस्कुराते हुए कुछ हल्का सा बोला और इसके बाद वह फिर से प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश करने लगा। दारोगा के इस आक्रोश के रवैये को बचाव करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट राम औतार के सहयोगी और अर्दली ने उसे रोकने का प्रयास करते नजर आए। हालांकि, गुस्से में आए सिटी मजिस्ट्रेट अधिकारी ने अपने ही अर्दली को जोरदार झटका देकर दूर हटने के लिए बोला।
यह घटना रायबरेली में मौर्य समाज के किसी मांग को लेकर आयोजित धरने के दौरान हुई। प्रदर्शन आम तौर पर शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस अधिकारी के इस एक कृत्य ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर आम जनता अपनी अलग-अलग राय रख रही है। इस घटना ने एक बड़ा मुद्दा खड़ा कर दिया है।





