आजमगढ़ के एसपी हेमराज मीना अचानक पहुंचे महराजगंज व कप्तानगंज थाने, गंदगी देख भड़के, कोतवाल को लगाई फटकार

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मंगलवार की रात महराजगंज व कप्तानगंज थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों थानों में साफ-सफाई बेहतर नहीं मिलने पर थाना प्रभारियों को फटकार लगाई। साथ ही थाना परिसर को बेहतर तरीके से सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की हालत को भी परखा। कहा सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहने चाहिए। थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने रजिस्टर के बेहतर रख रखाव की सलाह दी। जवानों से लागू किए गए नए कानूनों से संबंधित कई प्रश्न पूछे। समुचित उत्तर देने वाले जवानों के मनोबल काे बढ़ाया।
पेंडिंग विवेचनाओं को लेकर दिए निर्देश
कहा कि नए नियम के बारे में अधिक से अधिक पब्लिक को बतानी है ताकि किसी तरह का भ्रम उनके मन में न हो। इसके लिए नए कानून के बारे में अपनी जानकारी मजबूत करनी होगी। पेंडिंग विवेचनाओं के बारे में विवेचक से जानकारी लेते हुए तत्काल स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर नियुक्त कर्मचारियों को नए कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मुकदमों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। थाना परिसर, आवासीय व्यवस्था व मेस के बारे में भी जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button