फतेहपुर जेल के कैदी राम काज में जुटे, थैलों में मिलेगा रामलला का प्रसाद, जेल अधीक्षक को भिजवाया गया संदेश

अयोध्या/उत्तर प्रदेश। श्रीराम लला का प्रसाद अब जेल में बने थैलों में भी देने की तैयारी है। फतेहपुर जेल की पालीथिन मुक्त थैलों के निर्माण की पहल को देखते हुए श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने जेल अधीक्षक को थैलों के निर्माण और आपूर्ति का संदेश भिजवाया है। हाल ही में फतेहपुर जेल के अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने ट्रस्ट के पास बंदियों के हाथ से बने ग्यारह सौ राम मंदिर का चित्र छपे भगवा रंग के थैले भिजवाए थे। खान के मुताबिक, पालिथीन मुक्त भारत अभियान के तहत जेल वासियों ने इसे स्वयं तैयार किया है। जेल का यह थैला ट्रस्ट महामंत्री को पसंद आया तो उन्होंने भुगतान के आधार पर और थैलों की मांग भिजवा दी है।
कारसेवकपुरम के कोष सहयोगी वीरेंद्र कुमार के अनुसार छपाई में थोड़ा संशोधन और आकार कुछ बड़ा करके इन थैलों का मांगपत्र भेजा गया है। इनको प्रसाद के निमित्त मंगाया जा रहा है।
जेल का यह थैला ट्रस्ट महामंत्री को पसंद आया तो उन्होंने भुगतान के आधार पर और थैलों की मांग भिजवा दी। कारसेवकपुरम के कोष सहयोगी वीरेंद्र कुमार के अनुसार छपाई में थोड़ा संशोधन और आकार कुछ बड़ा करके इन थैलों का मांगपत्र भेजा गया है। इनको प्रसाद के निमित्त मंगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button