सत्संग के नाम पर करवा रहे थे धर्म परिवर्तन! ग्रामीणों को ईसाई बनाने के आरोपी 3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर/उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर के थाना कांट हिंदू रक्षा दक के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर रामखेड़ा ग्राम में सत्संग के नाम पर धर्म परिवर्तन करवा रहे महिला सहित दो युवकों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। पुलिस ने उनके पास से धर्मिक किताबें के साथ पूजा पाठ की सामग्री भी बरामद की है। तीनों आरोपी हरदोई जिले के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपियों के अनुसार वो गांव में सिर्फ सत्संग करवा रहे थे और धर्म परिवर्तन के कार्य से उनका कोई भी मतलब नहीं है।
वहीं बातचीत में हिन्दू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मनीष ने बताया कि गांव वालों के ही द्वारा उनको लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग आस-पास के गांवों मे सत्संग के नाम पर हिंदुओ को ईसाई धर्म में परिवर्तन करवा रहे है। और सत्संग के नाम पर उनको बहला-फुसलाकर एवं आर्थिक मदद देने के नाम पर ईसाई धर्म अपनाने पर जोर डालते थे। आर्थिक मदद के नाम पर आधे गांववासियों ने ईसाई धर्म अपना भी लिया था।
इसको लेकर तमाम शिकायतें उनके संघटन को मिल रही थी। मौके पर पहुंचकर 3 लोगों को धर्म परिवर्तन करवाते हुये पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देने पर तीनों आरोपियों पर मुकदमा लिख कर जेल भेजा गया है। वहीं सीओ सदर वीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी हरदोई जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है हिन्दू रक्षा दल के जिलाअध्य्क्ष ने बताया धर्म परिवर्तन के बाद गांववालों ने घरों में घर मे रखें मंदिर को हटा कर चर्च बना लिया। और जिन गांववालों ने ईसाई धर्म अपना लिया था वो ओर भी हिंदू धर्म वालों को ईसाई धर्म अपनाने के लिये जोर डालते थे। हिन्दू रक्षा दल के अनुसार ग्रामवासियों की आर्थिक हालात ज्यादा कमजोर होती है। जिसका धर्म परिवर्तन करवाने वाले फायदा उठाते थे। आर्थिक मदद के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल खेला जाता था।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर अशोक कुमार मीणा ने बताया कि धर्म परिवर्तन के नाम 3 लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया मामले में जांच की कार्यवाही सीओ सदर को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button