गाजियाबाद में देर रात आभूषण कारोबारी की लूटी स्कूटी, अपनी बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश

गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के चंद्रपुरी में रविवार देर रात आभूषण कारोबारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी लूट ली। घटना के समय पीड़ित दुकान बंद कर घर जा रहे थे। मौके पर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
चंद्रपुरी निवासी पुनीत की चौपाल पर सीताराम ज्वेलर्स के नाम से प्रतिष्ठान है। रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे पुनीत अपनी दुकान बंद कर स्कूटी पर घर जा रहे थे। चंद्रपुरी में घर के पास पहुंचने पर व्यापारी के एक बाइक पर आए दो युवकों है हाथ पर डंडा मार दिया।
इससे व्यापारी का संतुलन बिगड़ गया और बदमाश उनको तमंचा दिखाकर स्कूटी लूटकर फरार हो गए। मौके पर आरोपित अपनी बाइक छोड़ गए। चंद्रपुरी में ही रहने वाले पार्षद राजीव शर्मा का कहना है कि बदमाशों की बाइक भागते हुए फिसल गई थी। इस वजह से वह मौके पर बाइक छोड़कर भागे हैं।
व्यापारी का कहना है कि बदमाशों को लगा होगा कि उनकी स्कूटी में नकदी या गहने रखे होंगे, जिस वजह से बदमाश उनकी स्कूटी लूट कर भागे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी से जानकारी करने के साथी आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखी।
एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल का कहना है कि मौके पर बदमाश बाइक छोड़कर भागे हैं। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button