बुलंदशहर में कार रोककर दिन दहाड़े पत्रकार से 9 लाख 60 हजार की लूट, बदमाश फरार

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में तड़के बाइक सवार तीन शास्त्रधारी लुटेरों ने कार को ओवरटेक कर 9.60 लाख रुपए की नगदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात के खुलासे को पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार योगेश भारद्वाज जरगांव थाना रामघाट के रहने वाले हैं और रामघाट थाना क्षेत्र में एक दैनिक समाचार पत्र के संवाद सहयोगी के रूप में काम कर रहे हैं। साथ ही कपड़ा व्यापारी भी हैं।
पीड़ित पत्रकार योगेश भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को तड़के वैगनआर कार में सवार होकर एक जमीन की खरीदारी के सिलसिले में 9 लाख 60 हजार रुपए की नगदी लेकर दिल्ली जा रहे थे। रामघाट थाना क्षेत्र में ही बाइक पर सवार होकर पीछे से आए तीन लुटेरों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचे के बल पर आतंकित कर नगदी से भरा बैग लूट फरार हो गए। एक लुटेरे ने हेलमेट पहना था। दो ने नकाब बांध रखे थे। लूट की वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में रामघाट थाना प्रभारी निरीक्षक, एसपी देहात रोहित मिश्रा, एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित पत्रकार से घटना की जानकारी ले जनपद की सीमाएं सील कर लुटेरों की तलाश शुरू करा दी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात के खुलासे के लिए तीन टीम में गठित की गई है। पुलिस वैज्ञानिक संसाधनों का भी प्रयोग कर लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button