बागपत में वकील की शिकायत पर पुलिस कस्टडी लाए गए विकलांग की जहर खाने से मौत

बागपत/उत्तर प्रदेश। बागपत में एक आरोपित ने पुलिस कस्टडी में जहरीला पदार्थ खा लिया। आरोपित की मेरठ अस्तपाल में मौत हो गई। आरोपित पर मारपीट के एक मामले में 50 हजार की लूट का मामला दर्ज कराया गया था। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए है। बुढेडा गांव निवासी अधिवक्ता तेजवीर ने 16 मार्च को बागपत कोतवाली में लूट की शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और तमंचा दिखाकर उससे 50 हजार रूपये लूट लिए।
बागपत कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की गई। इसमें दो लोगों दीप निवासी कमाला और नीरज सिरसलगढ के नाम प्रकाश में आए। पूछताछ की गई तो मामला मारपीट का सामने आया। इसमें अधिवक्ता के गांव निवासी प्रवीण पर आरोप लगा। 20 मार्च को पुलिस ने प्रवीण को कस्टडी में लिया। रात के समय प्रवीण ने जहरीला प्रदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसको मेरठ के लिए रेफर किया गया। गुरूवार दोपहर को उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रवीण ने पुलिस को बताया कि लूट का कोई मामला नहीं है। अधिवक्ता उसका दोस्त था। दोनों में पैसों को लेकर कुछ मनमुटाव चल रहा था। तेजवीर उसको परेशान कर रहा था इसलिए दोस्तों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कराई थी। पुलिस को मारपीट की घटना की जानकारी हो गई थी। अधिवक्ताओं ने पुलिस पर दबाव बनाकर लूट में मामला दर्ज करने का आरोप लगाया। पुलिस विवेचना में इसको मारपीट का मामला बताया जा रहा है। पुलिस की माने तो प्रवीण एक विक्लांग है, उसको हवालात में नहीं रखा गया था। रात में उसके परिजन खाना देकर गए थे। प्रवीण के पास जहर कहां से आया, किसने लाकर दिया, इसकी जांच के निर्देश पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button