दिल्ली में चुनाव से पहले स्पेशल सेल ने पकड़ी अवैध हथियारों की बड़ी खेप, दो सप्लायर भी गिरफ्तार

नई दिल्ली। अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो हथियार सप्लायर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने अरेस्ट किया है। इनके पास से 20 सेमी ऑटाेमेटिक पिस्टल बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश बैतूल निवासी रहीम उर्फ बेटी और महराष्ट्र जिला अमरवती निवासी विशाल सोलव (26) के तौर पर हुई। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हथियारों की यह खेप पकड़े जाने को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और सिमकार्ड भी जब्त किया है। ये हथियार मध्यप्रदेश में बने हुए हैं।
स्पेशल सेल डीसीपी मनोज सी. ने बताया इन दोनों के बारे में जानकारी मिली थी। जिसमें बताया गया ये बुराड़ी के पास शाहदरा निवासी आसिफ को हथियार देने के लिए आएंगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को ट्रैप लगाकर पकड़ लिया। आरोपी रहीम 10 साल से अधिक समय से इस धंधे में शामिल है। वह बैतूल के शेख आजम से अवैध पिस्टल खरीद आगे उन्हें सप्लाई करता था। शेख आजम कई साल से देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई देता रहा है। आरोपी विशाल रहीम को 3 साल से जानता है।
रहीम उसे हर ट्रिप का 5000 देता है। रहीम ने रुपयों का लालच देकर विशाल को इस सिंडिकेट में शामिल कर लिया था। रहीम पांच से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। शेख आलम 10 हजार रुपए से 20 हजार रुपए में प्रति पिस्टल देता था। बाद में इन पिस्टलों को 30 हजार रुपए में आगे प्रति पिस्टल सप्लाई किया जाता था।




