सीलमपुर के बाजारों में झपटमारों का आतंक, वरिष्ठ पत्रकार अनिल राजपूत की धर्मपत्नी से मोबाइल फोन छीना

उत्तर पूर्वी दिल्ली। थाना सीलमपुर क्षेत्र के अंतर्गत साप्ताहिक बृहस्पतिवार बाजार में मोबाइल झपटमारो का आतंक व्याप्त है। बुर्के डालकर लुटेरों बाजार में खरीददारी करने आने वालो के मोबाइल, पर्स आदि झपट लेते हैं। पूरे बाजार में भारी भीड़ के चलते सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। लचर सुरक्षा व्यवस्था में जिले के थाने के साथ- साथ जिले की टीम के अधिकारी भी मुसीबत के समय फोन उठाना गवारा नहीं समझते और झपटमार आराम से हाथ साफ कर मौज करते हैं। इससे ऐसा प्रतीत होने लगा है, कि कही इसमें पुलिस की मिलीभगत तो नहीं है। बीते वीरवार को वरिष्ठ पत्रकार अनिल राजपूत की धर्मपत्नी आशा राजपूत भी इस साप्ताहिक बाजार में खरीददारी करने पहुंची, उसी दौरान बुर्का ओढे एक झपटमार उनका फोन झपटकर फरार हो गया। श्रीमती आशा राजपूत ने किसी दुकानदार के फोन से अपने पति वरिष्ठ पत्रकार अनिल राजपूत को घटना की जानकारी दी जिस पर स्वयं अनिल राजपूत मौके पर पहुंचे और अपनी पत्नी को साथ लेकर थाना सीलमपुर पहुंचे, तो एसएचओ और एसीपी साहब नदारद मिले एवं एडिशनल डीसीपी और डीसीपी साहब ने फोन उठाना जरुरी नही समझा। मामला एडिशनल कमिश्नर ईस्टर्न रेंज सागर सिंह कलसी के संज्ञान में आने के बाद रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई मगर तफ्तीश के नाम पर नतीजा शून्य रहा। भले ही बड़े अधिकारियों के क्षेत्र में आने के दौरान आला अधिकारी सजग रहते हो, लेकिन सच्चाई ये है कि अब उत्तर पूर्वी जिले में अपराध पर लगाम नही कसी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button