जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हादसा, निर्माण के दौरान पंडाल गिरने से 29 लोग घायल

नई दिल्ली। दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने की खबर है। हादसा स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर हुआ। बताया जा रहा है कि स्टेडियम में पंडाल लगाया जा रहा था। इस हादसे में कई लोगों के दबने की आशंका है। इस दौरान ही यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हादसे में घाटलों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। सभी घायलों में से 18 लोगों को एम्स में 11 का सफदरजंग में किया गया है।
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के अंदर गेट नंबर 2 के पास शादी के लिए पंडाल बनाया जा रहा था। 10 से 12 लोग उस समय काम कर रहे थे, जो अचानक उसके नीचे दब गए। सभी को वहां से निकाल कर एम्स ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है। इस मामले में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर पुलिस, फायर और एंबुलेंस की टीम मौजूद है। गिरे हुए स्ट्रक्चर के नीचे सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
हादसे के समय खाना खा रहे थे मजदूर
खबर है कि स्टेडियम में गेट नंबर दो के पास शादी के लिए पंडाल लगाया जा रहा है। इसके लिए वहां भारी मात्रा में पंडाल निर्माण के लिए लोहे के स्ट्रक्चर और अन्य सामान मंगाया गया था। पंडाल गिरने की वजह से आठ लोग घायल हो गए। इसके बाद फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक जोर से आवाज आई। पता लगा कि पंडाल गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे के समय अधिकतर मजदूर पंडाल से बाहर खाना खा रहे थे।
दमकल ने दो लोगों को निकाला
घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर डिपार्टेमेंट के कर्मचारियों ने दो लोगों को पंडाल में दबे लोगों को निकाला। इसके बाद पूरे जगह का मुआयना किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई पंडाल के नीचे ना दबा हो। मौके पर जेसीबी को भी बुलाया गया। राहत की बात रही कि जिस समय हादसा हुआ वहां पर अधिक लोग मौजूद नहीं थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। जेसीबी की मदद से अब गिरे हुए स्ट्रक्चर को हटाने का काम जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कैट्स की 10 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button