दिल्ली के पटेल नगर रेलवे स्टेशन में खड़े ट्रेन के कोच में लगी आग

नई दिल्ली। भरी दोपहर अचानक दिल्ली के प्रसाद नगर के पास एक ट्रेन की कोच में आग लग गई और देखते ही देखते एक बोगी आग की चपेट में आ गई। फायर कंट्रोल रूम को किसी ने मामले की सूचना दी। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली लगभग आधा दर्जन गाड़ियों ने आग बुझाने की शुरुआत की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह आग की घटना प्रसाद नगर इलाके के पास पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर हुई है। यहां पर प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी एक ट्रेन के कोच आग लगी है। आग लगने का क्या कारण था, इसका पता नहीं चल पाया है।फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कंट्रोल रूम को 1:32 पर आग लगने की कॉल मिली थी। लगभग एक घंटे बाद 2:25 पर आग को अंडर कंट्रोल किया गया। फिर लगभग 3:00 बजे आग को बुझा लिया गया। उसके बाद कूलिंग का काम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button