हिमाचल में एमबीबीएस के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

बिलासपुर/हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-बिलासपुर के द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने अपने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार छात्र की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी परीक्षित (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि छात्र के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और उसके परिवार के सदस्यों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मृतक छात्रा के माता पिता भी डॉक्टर हैं। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टि से यह लगता है कि प्रशिक्षु छात्र ने कूदकर अपनी जान दी है। पुलिस मामले की बारीकि से व सभी पहलुओं को मध्य नजर रखते हुए मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मृतक छात्र हॉस्टल में रहता था। रविवार को वह अपने रूम मेट के साथ कमरे में ही था। करीब साढ़े 11 बजे उसने रूम मेट से वॉशरूम जाने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद उसने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
बिलासपुर एम्स में पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस के छात्र ने रविवार को यह कदम उठाया। एक पैरामेडिकल कर्मी ने अचानक जोर से गिरने की आवाज सुनी। उन्होंने वहां पर एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष के छात्र को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया, जहां से उसे तुरंत इमरजेंसी पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस में मृतक छात्र के परिजनों को मामले की सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button