गाजियाबाद में दुकान के सामने ठेला खड़ा करने पर महिला ने बैट से की मारपीट, सब्जियां फेंकी,बीच सड़क पर हुआ हंगामा

गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर एक महिला के हाथ में बैट लेकर लोगों से हाथापाई करने और हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो नंदग्राम क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी महिला पूनम है। जिनकी परचून की दुकान है। उनकी दुकान के बाहर सब्जी का ठेला लगाने पर विवाद हुआ तो उन्होंने हंगामा कर ठेला पलट दिया।
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लेकर जांच में वीडियो नंदग्राम क्षेत्र का निकला। घटना मंगलवार शाम की है। मामले में सब्जी का ठेला लगाने वाली अंजू नाम की महिला ने पूनम के खिलाफ तहरीर दी है।
पूछताछ में पता चला कि पूनम की दुकान के सामने ठेला लगाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में पूनम बैट लेकर सड़क पर आ गई और अंजू पर हमला करने लगी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। आरोप है कि पूनम ने ठेला भी पलट दिया। मामले में अंजू ने पूनम के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button