मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ प्रदीप शर्मा के घर पर टैक्स चोरी मामले में इनकम टैक्स की छापेमारी

कांती जाधव/मुंबई। टैक्स चोरी मामले में आईटी अधिकारियों ने के पूर्व पुलिस अधिकारी ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ प्रदीप शर्मा के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा है। आईटी अधिकारियों ने कर चोरी के मामले में मुंबई के अंधेरी इलाके में प्रदीप शर्मा के आवास की तलाशी ली।
मिली जानकारी के अनुसार आईटी अधिकारियों ने कर चोरी के मामले में अंधेरी के पवई इलाके में प्रदीप शर्मा के आवास की तलाशी ली। जिसके साथ एक वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी के घर पर भी छापेमारी की गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद रमेश दुबे के घर पर भी आईटी की टीम ने छापेमारी की है। महत्वपूर्ण है कि दुबे के ख़िलाफ़ भदोही में जमीन हडपने का एक मामला दर्ज किया गया था।
‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के नाम से मशहूर शर्मा को पहले सनसनीखेज मनसुख हीरेन हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था।प्रदीप शर्मा को इसके पहले सनसनीखेज मनसुख हिरन हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसमे वो फ़िलहाल जमानत पर बाहर हैं। लखन भैया एनकाउंटर केस में भी शर्मा को आरोपी बनाया गया था। हालांकि शर्मा उस मामले में बरी हो गए थ। इसके अलावा मनसुख मर्डर केस की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जून 2021 में शर्मा को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने तर्क दिया कि शर्मा ने कथित तौर पर हिरन को खत्म करने के लिए एक अन्य बर्खास्त पुलिसकर्मी सचिन वजे के साथ मिलकर साजिश रची थी। जिसे पूरी साजिश में बेहद कमजोर कड़ी माना गया था। जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई थी। 2021 को एंटीलिया इमारत के पास छोड़ी गई जिलेटिन से लदी एसयूवी 25 मिली थी। 5 मार्च को वाहन मालिक हिरन की बॉडी ठाणे क्रीक में मृत अवस्था में मिली थी। इसी समय फरवरी महीने में अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी भी भेजी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button