काला रंग, सोने से लिखी आयतें, देखें अयोध्या मस्जिद नींव के लिए मक्का से आई ईंट

मुंबई/एजेंसी। में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब अयोध्या में मस्जिद बनने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अप्रैल 2024 तक मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू होगा। उससे पहले तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाबरी मस्जिद की जगह अब अयोध्या में बन रही नई मस्जिद का नाम मोहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद होगा।
अयोध्या में बनने जा रही इस मस्जिद के लिए मक्का से खास तरह की ईंट लाई गई है, जो नींव में सबसे पहले रखी जाएगी। काली मिट्टी की इस ईंट में सोने की ‘आयतें’ लिखी गई हैं। यह खास ईंट मक्का से बुधवार को मुंबई पहुंची।
नई मस्जिद अयोध्या के धन्नीपुर में 5 एकड़ जमीन पर बनेगी। इसकी देखरेख उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड (यूपीएससीडब्ल्यूबी) का बनाया गया ट्रस्ट कर रहा है।काली मिट्टी की एक खास बड़ी ईंट महाराष्ट्र में बनाई गई। यहां उसे पकाकर मक्का ले जाया गया। इस ईंट को जमजम के पानी से ‘गुस्ल’ (पूर्ण स्नान) दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button