सेक्स वर्कर को पत्नी बनाना चाहता था इंजीनियर, सेक्स वर्कर ने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी हत्या

मंदसौर/मध्य प्रदेश। रतलाम रेल मंडल के इंजीनियर की हत्या पिछले दिनों मंदसौर में हुई थी। इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला और उसके एक्स बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में महिला ही मास्टरमाइंड है। मृतक इंजीनियर उससे शादी की जिद कर रहा था। महिला ने उसे रास्ते से हटाने के लिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर साजिश रची थी। फिर साक्ष्य को मिटाने के लिए उसने अपने कपड़े और मोबाइल में आग लगा दी थी।
पुलिस के अनुसार मृतक अपनी प्रेमिका को देह व्यापार के धंधे से अलग कर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन वह नहीं चाहती थी। तभी मौका पाकर प्रेमिका ने और अपने एक्स के साथ मिलकर दीक्षांत पंड्या की हत्या करवा दी। अपने आप को बचाने को लिए अपने मोबाइल और कपड़ों को जला दिया।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि बीते 21 जनवरी को जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के खोडाना गांव में इंजीनियर की हत्या हुई थी। लाल कार में रतलाम रेल मंडल के रेलवे इंजीनियर दीक्षांत पंड्या का शव मिला था। इंजीनियर उसी कार में औंधे मुंह गिरा हुआ था, जिसके शरीर पर गोलियों के निशान थे। इसके बाद रतलाम और मंदसौर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
युवती को हिरासत में लिया
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ढोढर निवासी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। युवती ने बताया कि प्रेमी दीक्षांत पिछले 6 महीने से लगातार रतलाम रहने की बात को लेकर जिद करता था। कई बार गाली- गलौच भी की, जिससे वह काफी परेशान हो गई थी। 20 जनवरी को युवती और दीक्षांत नीमच जिले के जेतपुरा गांव में शादी समारोह में गए थे। दीक्षांत वहां से फिर उसे रतलाम ले जाने की जिद पर अड़ गया। युवती ने इस बात की सूचना अपने पूर्व प्रेमी मोहसिन लाला को दी। उसके साथ प्लान बनाकर दीक्षांत को परवलिया गांव की ओर ले गई। वहां मोहसिन ने दीक्षांत को कार में चार गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवती ने खुद ही कार ड्राइव कर उसकी लाश को ठिकाने लगाया।
बाइक से गई फॉर्म हाउस
लाश ठिकाने लगाने के बाद वह पूर्व प्रेमी के साथ बाइक से फॉर्म हाउस गई। साथ ही सबूत मिटाने के लिए उसने घटना के समय जो कपड़ा पहनी थी, उसमें आग लगा दी। साथ ही मोबाइल भी जला दिया। वहीं, मोहसिन वहां से फरार हो गया था।
पुलिस ने राजस्थान के अखेपुर जाते वक्त मोहसिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहसिन पर पहले भी अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश कर रिमांड मांगा है‌।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button