सीमा हैदर ने नए साल पर दी गुड न्यूज, सचिन के बच्चे की बनेंगी मां

नोएडा। पिछले साल सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी की चर्चा भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान तक में रही है। नए साल पर सीमा हैदर ने एक गुड न्यूज दी है। सीमा हैदर ने बताया कि वह सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर ने कहा कि वह इसी साल मां बनेंगी। क्या होली तक मां बनने के सवाल पर सीमा हैदर ने कहा कि इतनी जल्दी नहीं, लेकिन हां, मेरा और सचिन का एक बच्चा जरूर होगा।
सचिन के पिता ने भी सीमा हैदर के प्रेग्नेंट होने की खबर पर मुहर लगा दी है। इंटरव्यू के दौरान सचिन के पिता ने कहा कि बहू का हाथ देखा है, उसको लड़का ही होगा। जिसका हाथ देखकर बताता हूं, वो कभी झूठ नहीं होता है। सीमा हैदर ने कहा कि वो खुद चाहती हैं, उनका और सचिन का एक बेबी हो।
पब्जी खेलते हुए सचिन को पाकिस्तान की लड़की सीमा हैदर से प्यार हो गया था। पिछले साल सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ नेपाल पहुंची थीं। यहां सचिन और सीमा हैदर ने एक मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों सचिन के गांव पहुंचे थे। सीमा हैदर पर आईएसआई एजेंट तक के आरोप लगे थे, लेकिन जांच के बाद सीमा हैदर को क्लीनचिट दे दी गई थी। सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं। सीमा सभी बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत आई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button