पाकिस्तान के कराची में बहुमंजिला मॉल में आग लगने से चार लोगों की मौत

कराची/एजेंसी। पाकिस्तान के कराची शहर में एक शॉपिंग और आवासीय मॉल में आग लगने से बुधवार शाम को चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। कराची के महापौर मुर्तजा वहाब ने पुष्टि की है कि आयशा मंजिल इलाके में स्थित इमारत से अब तक तीन जले हुए शव बरामद किए गए हैं।
हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चार शवों को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है जबकि हादसे में झुलसे दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल विभाग के अधिकारी हुमायूं खान ने कहा कि आग स्पष्ट रूप से भूतल पर लगी और तीन अन्य मंजिलों तक तेजी से फैल गई। दमकल विभाग की छह गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button