सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन और जेसीबी की टक्‍कर, बच्चे के पैर की उंगलियां कटीं, ड्राइवर भी घायल

बागपत/उत्तर प्रदेश। बागपत जिले में शुक्रवार को रेलवे लाईन के पास निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन रेलगाड़ी से टकरा गई। तीन लोग चोटिल हुए हैं। ट्रेन के डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। जेसीबी मशीन भी टूटकर बिखर गई। काफी देर के बाद रेल को रवाना किया गया। रेल का ड्राइवर घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसा शुक्रवार लगभग शाम चार बजे का है। पैसेंजर रेलगाड़ी सहारनपुर से दिल्ली के लिए जा रही थी। जैसे ही रेलगाड़ी बड़ौत क्षेत्र में अलावलपुर रेलवे हाल्ट के पास पहुंची तो स्टेशन पर रेल पटरी के समीप खुदाई कार्य में लगी जेसीबी मशीन के आगे का हिस्सा रेलगाड़ी से टकरा गया। रेलगाड़ी में जोर का झटका लगा। दो यात्री चोटिल हो गये। रेलगाड़ी का ड्राईवर भी घायल हो गया।
जेसीबी मशीन से टकराकर रेल कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही जेसीबी मशीन भी टूटकर बिखर गयी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल ड्राईवर को अस्पताल भेजा गया। मौक पर पहुंची ऐंबुलेंस से घायल यात्रियों को इलाज के लिए भेजा गया। दूसरी जेसीबी बुलाकर टूटी जेसीबी मशीन को हटाया गया और रेल मार्ग सुचारू किया गया।
रेल यात्रियों ने बताया कि ड्राईवर को जैसे ही हादसे का आभास हुआ उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेल को रोका। इस जल्दबाजी में ड्राइवर भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची मेन्टेनेंस टीम ने रेल पटरी का निरीक्षण किया और रेल को रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button