सीमापुरी में लोगों को स्वास्थ्य जांच, नुक्कड़ नाटक, मैजिक शो द्वारा लोगों को किया जागरूक

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिला मजिस्ट्रेट पाटिल प्रांजल लहरसन और रचित गुप्ता ने भ्रूण हत्या जैसी बुराई को रोकने के लिए मां शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था को जिम्मेदारी दी कि वह जिला विधिक सेवा प्रधिकारण शाहदरा और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर जगह-जगह जागरूकता अभियान करें और दिल्ली को भ्रूण हत्या जैसे अभिशाप से दूर करने के लिए सरकार की मदद करें। तभी से मां शक्ति लगातार जगह-जगह जागरूकता अभियान चला रही है। आज सनलाइट कॉलोनी, पुरानी सीमापुरी में लोगों को स्वास्थ्य जांच, नुक्कड़ नाटक, मैजिक शो द्वारा लोगों को जागरूक किया। डॉक्टर सुनील सिंघल और उनकी टीम से डॉक्टर छाया गुप्ता, अंजू सिंह, इत्यादि कई डॉक्टरों ने भ्रूण हत्या के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है इसके बारे में लोगों को बताया।
मुख्य अतिथि शहीद भगत सिंह सेवादल अध्यक्ष, पदम श्री अवार्ड डॉ जितेंद्र सिंह शंटी ने आज झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अधिवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा से भ्रूण हत्या के कानून प्रावधान के बारे में बताया।
शाहदरा जिला मजिस्ट्रेट आदरणीय रचिता गुप्ता, आदरणीय मोहन कुमार एसडीएम सीमापुरी जो कि इस मुहिम के कोऑर्डिनेटर भी हैं एवं आदरणीय कमलेश कुमार जी एसडीएम विवेक विहार एवं आदरणीय राजकुमार आनंद समाज कल्याण विभाग मंत्री दिल्ली सरकार जो की मां शक्ति के पैटर्न भी हैं उनके अथक प्रयासों से ही भ्रूण हत्या रोकने की मुहिम में सफलता मिल रही है।
सनलाइट कॉलोनी से हाशमी राजा, विनय चौधरी के अथक प्रयासों से ही जागरूकता अभियान सफल हो पाया। मां शक्ति की चेयर पर्सन अनीता पंडित एवं उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता जो कि शहीद भगत सिंह संस्था के अध्यक्ष भी हैं, वीरेंद्र गिल उनके सहयोग से ही यह प्रोग्राम सफल हो पाया।
महिलाओं में खून की कमी की समस्या को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य जांच कैंप लगाकर और निशुल्क दवाएं वितरित करके हिंदुस्तान को एनीमिया फ्री करने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। मां शक्ति अंतरराष्ट्रीय संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता अनीता गुप्ता ने भ्रूण हत्या को रोकने के लिए स्व रचित गाने से लोगों को जागरूक किया।
मां शक्ति केंद्रीय और दिल्ली सरकार के साथ मिलकर लगातार संत, महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी की जयंती मानती है इसी इसी श्रृंखला में आज शाम को रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती भी बड़े धूमधाम से मनाई । आए हुए बच्चों को वाल्मीकि जी के बारे में बताया। बच्चों ने रामायण के श्लोक सुनाएं और कविता पाठ किया नुक्कड़ नाटक की टीम ने भी वाल्मीकि जी के बारे में आई हुई जनता को और बच्चों को जागरूक किया। इंपीरियल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमोटर्स एंड डायरेक्टर श्री जगजीत सिंह, एडवोकेट वीरेंद्र गिल, एडवोकेट आशा, सोनम, माही, सोनी सिंह एवं संजीव ने भी सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button