मथुरा के होटल में रुके युवक-युवती, कहासुनी पर लड़की पर चाकू से किए वार

मथुरा/उत्तर प्रदेश। मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने युवती पर चाकू से कई वार कर दिए। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। युवती को चाकू मारने के बाद युवक ने खुद पर भी चाकुओं से प्रहार किया। अनान-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल हुए युवक-युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती की गर्दन पर युवक ने किए कई वार
जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि लिंक मार्ग के पास नंद पैलेस होटल है। यहां युवक और युवती पहले नाश्ता करते हैं और बाद में दोनों झगड़ने लगते हैं। झगड़ा सुनकर होटल के लोगों ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा तो वह कमरे में चले गए। कमरे में जाते ही विवाद और बढ़ गया। कुछ देर बाद युवक चाकू निकाल कर युवती की गर्दन पर एक के बाद एक बार हमला करता है। युवती की चीख सुनकर होटल के कर्मचारी कमरे की तरफ दौड़े तो युवक-युवती लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिले। घटना की सूचना होटल कर्मचारियों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक-युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल युवक और युवती की हालत में सुधार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों मथुरा जिले के रहने वाले बताए गए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध थे और किसी बात को लेकर इन दोनों में कहासुनी हुई।
थाना प्रभारी शहर कोतवाली रवि त्यागी ने बताया कि लड़का-लड़की नंद पैलेस होटल में आए थे। लड़का पहले से ही चाकू लेकर आया था। इन दोनों के बीच विवाद हुआ और लड़के ने लड़की के ऊपर चाकू के हमला कर दिया। बाद में अपने आप पर भी कई वार किए। दोनों की हालत में सुधार है। लड़का मांट क्षेत्र का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने कहा कि यह भाई बहन नहीं हैं। जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि होटल में इन लोगों ने कमरा लिया था। उन्होंने कहा कि लड़का मांट क्षेत्र का रहने वाला है और सतीश नाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button