गुजरात से यूपी,पति के मर्डर की सुपारी, प्यार में पागल पत्नी ने रची खौफनाक साजिश

बाराबंकी/उत्तर प्रदेश। प्यार में पागल एक पत्नी ने पति की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। प्लानिंग के तहत हत्यारों ने कांट्रेक्ट ले कर युवक को गुजरात से यूपी के बाराबंकी बुला कर हत्या कर दी और शव खेत किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पत्नी समेत 4 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार, मसौली थाना क्षेत्र पूरेजबर गांव में खेत किनारे 12 सितंबर को एक युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा निवासी मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई थी। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को युवक की सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है।
ब्लाइंड मर्डर में पुलिस को अवैध सम्बन्ध पर शक
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक आरिफ के बड़े भाई नबीउल्ला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि छोटे भाई पत्नी अफसरी के कुर्सी क्षेत्र में टिकैतगंज के रहने वाले मुजाहिद से अवैध सम्बन्ध हैं। जिसको भाई ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। युवक के ब्लाइंड मर्डर में पुलिस को अवैध सम्बन्ध होने का शक गहराया। जिस आशंका पर एसपी ने सर्विलांस और मसौली थाने के इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया गया था।
ट्रेन के टिकट से मिले सुराग, गुजरात में बैठी पत्नी ने रची साजिश
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक के पास मिले गुजरात के टिकट से अहम सुराग लगे। जिसकी पड़ताल से युवक की पहचान की गई। एसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाली मास्टर माइंड पत्नी गुजरात में बैठी थी। जिसमें पत्नी के अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर पति के हत्या की साजिश रची।
इसी के तहत पत्नी अफसरी ने पति आरिफ को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी मुजाहिद ने रिजवान को गुजरात भेज कर बाराबंकी में बिजनेस को लेकर आने के लिए कनवेंस किया। 11 सितंबर को गुजरात से बाराबंकी आने पर रेलवे स्टेशन से ही आरोपी रिजवान और आफताब ने आरिफ को अपने साथ लेकर बाइक से घुमाता रहा और उसी रात उन्होंने लोहे की रॉड सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी। शव सुनसान इलाके में फेंक कर मौके से फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने वारदात में सबूतों को मिटाने का पूरा प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने घटना का खुलासा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button