जनवरी में कानपुर सेंट्रल तक दौड़ेगी मेट्रो, इन 5 अंडरग्राउंड स्टेशनों का ट्रायल 25 दिसंबर के बाद

Metro will run till Kanpur Central in January, trial of these 5 underground stations will start after 25 December

  • कानपुर में मोतीझील से कानपुर सेंट्रल के बीच अंडरग्राउंड मेट्रो सेक्शन का ट्रायल रन दिसंबर में शुरू होगा
  • कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी, सीएमआरएस, जनवरी के पहले हफ्ते में निरीक्षण करेंगे
  • अगर सब कुछ ठीक रहा, तो मकर संक्रांति के बाद कानपुर मेट्रो के 5 भूमिगत स्टेशन आम यात्रियों के लिए खोले जाएंगे।

कानपुर/उत्तर प्रदेश। औद्योगिक शहर कानपुर को नए साल का तोहफा मिलने वाला है। दिसंबर में मोतीझील से कानपुर सेंट्रल के बीच अंडरग्राउंड सेक्शन पर मेट्रो का ट्रायल रन शुरू होगा। जनवरी के पहले हफ्ते में कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी सीएमआरएस निरीक्षण करेंगे। सब ठीक रहा तो मकर संक्रांति के बाद किसी दिन यात्री कानपुर मेट्रो के 5 भूमिगत स्टेशन आम यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। संभावना है कि इस सेक्शन का उद्‌घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।आईआईटी से मोतीझील के बीच 9 किमी लंबे प्रायॉरिटी कॉरिडोर का दिसंबर-2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्‌घाटन किया था। इस रूट पर 9 मेट्रो स्टेशन है। मोतीझील से आगे फूलबाग, मॉल रोड और कानपुर सेंट्रल तक अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने का काम पूरा हो चुका है। ट्रैक भी बिछाया जा रहा है।
मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, भूमिगत स्टेशनों में तेजी से काम जारी है। एक तरफ ट्रैक पूरा बिछाया जा चुका है। दूसरी तरफ बिछाने का काम जारी है। 5 स्टेशनों चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन चालू होने पर यात्रियों की सुविधा में कोई कमी नहीं होगी। बाहर या अन्य छोटे-मोटे काम धीरे-धीरे पूरे कर लिए जाएंगे।
मोतीझील से सेंट्रल स्टेशन तक ट्रैक पर क्रॉसओवर नहीं है। इस वजह से जिस ट्रैक पर ट्रेन यात्रियों को लेकर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगी, उस ट्रैक से ही ट्रेन को वापस लौटना पड़ेगा। इस कारण ट्रेन आने की बारंबारता बढ़कर 20-30 मिनट हो सकती है। दूसरी तरफ कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बाद सेक्शन के बचे हुए हिस्से का काम जारी है। सेंट्रल से स्वेदशी कॉटन मिल के बाद दो टनल बोरिंग मशीन भी 4.80 किमी लंबी सुरंग बनाने में लगी हैं। मेट्रो ने आंतरिक तौर पर मई-2025 तक पूरे सेक्शन को चालू करने का लक्ष्य तय किया है। लेकिन सितंबर या अक्टूबर-2025 के पहले काम पूरा होने के आसार कम ही नजर आ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button