महिला की ईमानदारी देखकर टीटीई भी दंग, यात्रा के दौरान अपनी बकरी का भी दिखाया टिकट

रांची,(एजेंसी)। चलती ट्रेन में टिकट चेकिंग करते टीटी ने दरवाजे पर खड़ी एक महिला से टिकट मांगा। महिला ने तुरंत सामने खड़े टीटीई को अपने साथ अपनी बकरी का भी ट्रेन टिकट दिखाया। एक शख्स के साथ महिला को देखकर जब टीटीई ने उनसे पूछा कि तीसरा टिकट किसका है। तो महिला ने अपने साथ खड़ी बकरी की ओर इशारा करते हुए बताया कि यह टिकट उसकी बकरी का है।
बकरी का टिकट देखकर टीटीई को भी हंसी आई
टिकट देखते ही टीटीई को हंसी आ गई। टीटीई के हंसने पर महिला भी हंस पड़ी। ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इसे लेकर तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर लिखी जा रही है।
ट्रेन में नहीं मिली सीट
महिला और बकरी का वीडियो सिर्फ 22 सेकेंड का है। वायरल वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि ट्रेन में महिला को बैठने के लिए जगह नहीं मिली, तो बकरी के साथ खुद भी खड़ी होकर सफर कर रही हैं। लेकिन महिला की ईमानदारी देखकर ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्री भी दंग रह गए। बकरी को महिला ने रस्सी से बांध कर अपने हाथों से पकड़ रहा था।
महिला की ईमानदारी को लेकर तरह-तरह की चर्चा
इस वायरल वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कुछ लोग इसे अमृत भारत बता रहे हैं, तो कोई यह बताने की कोशिश कर रहा है कि वो सिर्फ बकरी नहीं हैं, बल्कि उस महिला के परिवार का सदस्य है। इस कारण महिला ने अपनी बकरी का भी टिकट कटाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button