विधवा महिला ने बच्ची को दिया जन्म, दूसरे समुदाय के 65 साल के बुजुर्ग पर अवैध संबंध का आरोप

अयोध्या,(उत्तर प्रदेश)। अयोध्या जिले की तहसील रुदौली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम न्यायिक के समक्ष एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसे पढ़कर अधिकारी सन्ना रह गई। एक युवक ने गांव के ही गैर समुदाय के बुजुर्ग पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की कि उसकी विधवा चाची को प्रेम के जाल में फंसाकर उसे गर्भवती कर दिया। दो दिन पहले विधवा महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। युवक को आशंका है कि उसने ये सब धर्म परिवर्तन कराने और जायदाद पर कब्जा करने की नीयत से किया है। एसडीएम न्यायिक अनामिका श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल रुदौली को जांच कर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसके चाचा कि दो वर्ष साल संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी। चाचा की मौत के बाद गांव के ही 65 वर्षीय व्यक्ति अबादली उसके चाची के घर में बैठने लगे। धीरे-धीरे वो उसी घर पर दिन-रात गुजारने लगा। अभी दो दिन पहले उसकी विधवा चाची ने एक पुत्री को जन्म दिया। इस बात को लेकर परिवार सहित ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
शिकायतकर्ता युवक का कहना है कि जब चाची ने वृद्ध से संबंध बना लिया है तो घर खेत सहित अन्य संपत्ति मेरे मृतक भाई के बेटी के नाम कर चाची से जन्मी बेटी संग अबादली के घर साथ जाए। वहीं, महिला ने बताया है कि मैं अपनी मर्जी से उसके साथ रह रही हूं। मामले में सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र पर उचित विधिक कार्रवाई एवं जांच कराई जा रही है। सुसंगत साक्ष्य के आधार पर प्रकरण का निस्तारण कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button