गाली देने से मना करने पर हवलदार का सिर फोड़ा, विवेक विहार इलाके में हुई वारदात

नई दिल्ली। विवेक विहार इलाके में गाली देने से मना करने पर पड़ोसी ने हवलदार पर शराब की बोतल से हमला कर दिया। बोतल लगने से हवलदार का सिर फट गया। उसके दोस्त पास के अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हवलदार के बयान पर पुलिस गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
घायल हवलदार की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। वह कस्तूरबा नगर, शाहदरा में रहता है। चरणजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 15 अगस्त की देर रात करीब 1 बजे वह अपने घर के बाहर दो दोस्तों सूरज और रोशन के साथ बातचीत कर रहा था। पड़ोस में रहने वाला सोनू शराब के नशे में आया और उसे गाली देने लगा। मना करने पर आरोपी हाथापाई करने लगा। हाथापाई के दौरान उसने शराब की बोतल चरणजीत सिंह के सिर पर मार दी। बोतल लगने से हवलदार के सिर से खून निकलने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button