सीमा-अंजू के बाद चर्चा में पाकिस्तान की ये लड़की, राजस्थानी युवक से बनाया ‘रिश्ता’

जोधपुर,(राजस्थान)। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और हिंदुस्तान से बॉर्डर पार पाकिस्तान गई अंजू इन दिनों चर्चा में है। दोनों की स्टोरी ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। इस बीच एक ओर पाकिस्तानी लड़की की चर्चा शुरू हो गई है। इस लड़की ने जोधपुर के रहने वाले युवक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह किया है। पाकिस्तान के कराची की रहने वाली अमीना के साथ जोधपुर के रहने वाले मोहम्मद अरबाज ने ऑनलाइन निकाल कर लिया है। यह समारोह मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन करते हुए बुधवार रात को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुआ।
राजस्थानी युवक की पाकिस्तानी युवती अमीना से शादी
जोधपुर के रहने वाले ठेकेदार मोहम्मद अफजल के छोटे बेटे अरबाज ने पाकिस्तानी युवती अमीना से शादी की है। यह खास ऑनलाइन निकाह बुधवार को हुआ। एक काजी ने निकाह संपन्न कराई और कराची में मौजूद दुल्हन ने कहा- ‘क़बूल है, क़बूल है, क़बूल है।’
एलईडी स्क्रीन पर देखी निकाह की रस्में
बताया जाता है कि पहले शादी कराची में होने वाली थी, लेकिन वीजा नहीं मिलने की वजह से ऑनलाइन निकाह करने का फैसला किया। इस अनोखी शादी में मोहम्मद अरबाज और अमीना के परिवार वालों ने ऑनलाइन ही निकाह की सारी रस्में निभाईं। दोनों परिवार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े। कार्यक्रम स्थल पर लैपटॉप के साथ दो बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थीं। इन पर सभी ने निकाह की रस्में देखीं।
‘पाकिस्तान से जल्द जोधपुर आएगी दुल्हन’
दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने कहा कि दुल्हन जल्द ही पाकिस्तान से जोधपुर आएगी। मोहम्मद अफजल ने बताया कि ‘वहां की लड़कियां और उनके परिवार भी जोधपुर में शादी करना चाहते हैं। वहां हमारे रिश्तेदार भी हैं। अब हम वीजा की तैयारी करेंगे। हमारे जैसे सामान्य परिवारों के लिए ऑनलाइन शादी करना सुविधाजनक है क्योंकि इसमें खर्च भी कम होता है। अगर हम निकाहनामे (विवाह प्रमाण पत्र) के साथ वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो यह आसानी से मिल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button