तीसरी बीबी के घर मे छुपा हुआ था कुख्यात बदमाश, चढ़ा स्पेशल सेल के हत्थे

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 50 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। यह बदमाश दिल्ली के साथ ही यूपी और हरियाणा में भी 24 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका था। आरोपी की पहचान दिल मोहम्मद उर्फ डिल्लू के रूप में हुई है। यह 2 साल से पुलिस के साथ आंख मिचौली खेल रहा था। डिल्लू लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था। स्पेशल सेल के पुलिस ऑफिसर ने बताया कि यह दो दर्जन लूट, आर्म्स एक्ट, सेंधमारी के मामलों को दिल्ली, हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश में भी अंजाम दे चुका है। वारदात के बाद पश्चिम बंगाल में छुपा हुआ था।
हावड़ा में छिपा था दिल मोहम्मद
स्पेशल पुलिस कमिश्नर एचएस धालीवाल ने बताया कि नॉर्दन रेंज के डीसीपी राजीव रंजन की देखरेख में एसीपी वेद प्रकाश, इंस्पेक्टर अनुज नौटियाल, नागेंद्र सिंह की टीम ने इसके बारे में टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंफॉर्मेशन की मदद से पता लगाकर गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। यह दिल्ली के सीमापुरी इलाके का रहने वाला है। छानबीन में पता चला कि यह वेस्ट बंगाल के हावड़ा के एक इलाके में छुपा हुआ है। पुलिस टीम उस जानकारी को डिवेलप की और जब सूचना कंफर्म हो गई तो फिर पुलिस टीम वहां जाकर छापा मारा और इसे गिरफ्तार किया।
दो साल पहले जेल से हुआ था रिहा
पूछताछ में पता चला कि यह पहले छोटी मोटी वारदात को अंजाम देने लगा था। उसके बाद यह फिर बड़े क्रिमिनल के संपर्क में आ गया। यह 17 साल से बड़े वारदात को अलग-अलग राज्यों में अंजाम देने लगा था। यह 2 साल पहले जेल से रिलीज हुआ था और उसके बाद से यह फिर फरार हो गया और अपना ठिकाना बदल लिया।
यूपी झांसी में लाखों के गहनों की चोरी
फरारी के दौरान इसने इसी साल मार्च महीने में उत्तर प्रदेश के झांसी में लाखों की ज्वेलरी की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और वहां से यह वेस्ट बंगाल भाग गया था। उसने बंगाल की रहने वाली एक महिला से तीसरी शादी की और उसी के पास यह छुपकर रह रहा था। स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किए गए आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में यूपी पुलिस के संबंधित थाने की पुलिस टीम को सूचना दे दी है। अब आगे की छानबीन लोकल पुलिस करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button