अक्षरधाम मंदिर के पास दिखा ड्रोन, जांच एजेंसियों के होश उड़े

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर के पास सोमवार ड्रोन उड़ने की खबर मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। मंदिर परिसर के नजदीक ड्रोन देखकर सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही जिले के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के दौरान पता चला कि ड्रोन रिमोट की मदद से एक बांग्लादेशी महिला उड़ा रही थी।
फौरन ड्रोन और रिमोट को कब्जे में लेकर महिला को हिरासत में ले लिया गया। इस बीच सूचना मिलने के बाद स्पेशल सेल, आईबी समेत तमाम खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंच गई। महिला को मंडावली थाना लाकर गहन पूछताछ की जा रही है। शुरुआत में महिला खुद को स्वतंत्र फोटो पत्रकार (फोटोग्राफर) बता रही थी।
इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था कि महिला की अक्षरधाम मंदिर के पास ड्रोन उड़ाने की क्या मंशा थी। पुलिस ने देर शाम बांग्लादेश दूतावास को भी इस संबंध में जानकारी दे दी थी। पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन व बाकी दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिया हैं। फिलहाल देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button