बालेश्वर रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम तेजी से जारी, रात तक दो लाइन चालू होने की संभावना

बालेश्वर, एजेंसी। ओडिशा में हुए दर्दनाक रेल हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम तेजी से जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद घटनास्थल पर पहुंचकर लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। रेलवे बोर्ड के अनुसार, आज रात (रविवार) 8 बजे तक कम से कम दो रेलवे लाइनों के चालू होने की उम्मीद है।




