ज्येष्ठ माह के मंगलवार को अमृत वितरण कार्यक्रम,देवब्रत त्रिपाठी ने किया शरबत वितरण का आयोजन

फतेहपुर,(उत्तर प्रदेश)। ज्येष्ठ माह के द्वितीय पावन मंगलवार को अमृत वितरण के नाम से हुआ शर्बत वितरण का कार्यक्रम। ज्येष्ठ माह रूद्रावतार हनुमान का पावन माह होता है। बाबा के भक्तों ने शर्बत वितरण कार्यक्रम शहर के रामाश्यामा काम्प्लेक्स में रखा था। कार्यक्रम का आयोजन आधार हाउसिंग फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर देवब्रत त्रिपाठी देव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी केदारनाथ शुक्ला ने हनुमान जी को माला फूल अर्पित किया और दीप प्रज्वलन कर शर्बत वितरण की शुरुआत की।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुकेश कुमार गुप्ता और समाजसेवी सोमदत्त मौर्य मौजूद रहे। शरबत वितरण की व्यवस्था आधार हाउसिंग फाइनेंस के स्टाफ मयंक मिश्रा, रोहित कुमार, प्रांशू गुप्ता अरुण कुमार विश्वकर्मा और अवधेश कुमार ने किया। इस मौके पर आधार मित्र सोमदत्त मौर्य, राजकुमार शुक्ला, महेश कुमार सिंह, अमित, शिवम रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button